
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 19 दिसंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।
मेष राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
वृष राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहें हैं। आय में वृद्धि होगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी।
मिथुन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। आत्मसंयत रहें। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है।