
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी सुपरहिट ऑनस्क्रीन परफॉर्मेंस के साथ ही साथ विवादों की भी ‘क्वीन’ हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) द्वारा उनके खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले को ट्रांसफर करने की उनकी याचिका खारिज करने के निचली अदालत के आदेश के खिलाफ मुंबई की सत्र अदालत का रुख किया था, जो खारिज हो गई है।
बता दें कि कंगना रनौत ने शुक्रवार को गीतकार जावेद अख्तर द्वारा उनके खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले को ट्रांसफर करने की उनकी याचिका खारिज करने के निचली अदालत के आदेश के खिलाफ मुंबई की सत्र अदालत का रुख किया था। शनिवार को कंगना की अर्जी को मुंबई की सत्र अदालत ने खारिज कर दी है।